Advertisement

भाकपा जिला सचिव ने डीएफओ व् रेंजर पर लगाया लापरवाही का आरोप

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला में जंगली हाथियों के आतंक के मामले में सक्रिय झारखंड आंदोलनकारी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बोकारो जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने पत्रकारों को बताया कि गत 6 फरवरी को ग्राम केरी से वन विभाग का दस्ता रहने के कारण और बिजली की उपलब्धता के चलते जंगली हाथी कोई बड़ा घटना नहीं कर पाए और जंगल की ओर उन्हें भागना पड़ा। लेकिन बड़की पुन्नू, गंगापुर, दरगाहबेडा, कंडेर, तिलैया, इत्यादि जहां भी जंगली हाथियो ने जान माल का नुकसान किया है- उन सभी जगहो पर घटना के समय बिजली गुल थी और वन विभाग का दस्ता उपलब्ध नहीं था। भरोसा किया जाता है कि यदि बिजली रहती तो हाथियों के आतंक से बचा जा सकता था।

जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने वन प्रमंडल पदाधिकारी बोकारो और रेंजर पर भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लापरवाही के कारण ग्रामीणों के जान माल की रक्षा नहीं हो पा रही है। कहा कि गोमिया प्रक्षेत्र का लगभग 2 साल तक रेंजर रहे ए एन तिवारी ने एक बार भी अपने टीम के साथ हाथी प्रभावित क्षेत्रो का दौरा नहीं किया।

उन्होंने कहा कि पिछले करीब एक महीना से पदस्थापित वर्तमान रेंजर सुरेश राम तथा डीएफओ नीतीश कुमार का भी यही दशा है। महमूद का कहना है कि यदि वन विभाग के अधिकारी हाथी प्रभावित इलाकों का नियमित भ्रमण करते रहें और अधीनस्थ कर्मियों को सक्रिय बनाए रखें तो जान माल के नुकसान से बचाया जा सकता है।

महमूद ने कहा कि सरकार के बेहतर नागरिक सुविधा से ग्रामीण बंचित है। डीएमएफटी फंड से अर्बन क्षेत्र में हाई मस्क लाइट लगाया जाता है, किंतु इस लाइट का सबसे ज्यादा जरूरत हाथी प्रभावित इलाकों में है। बिजली विभाग भी ग्रामीण क्षेत्र के मामले में काफी लापरवाह है। रात रात भर बिजली के नहीं रहने का पूरा फायदा जंगली हाथी उठाते रहते हैं। भाकपा जिला सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी महमूद ने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की उपेक्षा की नीति छोड़नी होगी तभी ग्रामीण सुरक्षित रह सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *