Advertisement

तिरंगे के महत्व को जाने देशवाशी – नसीम खान

चांदीवली सेवादल का मासिक ध्वजा रोहण संपन्न

मुश्ताक खान/मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश (Maharashtra prades) कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान की अध्यक्षता में चांदीवली तालुका सेवादल द्वारा मासिक ध्वजा रोहण किया गया।

इस अवसर पर खान ने ध्वजा रोहण कि बारीकियों से कार्यक्रम में उपस्तिथ जन समूह को अवगत कराया। चूंकि हाल के वर्षों में देश के बहुत सारे नेताओं को उल्टा तिरंगा लटका कर स्वतंत्रता दिवस या स्वाधीनता दिवस मनाते देखा गया है। इसके अलावा नई पिढ़ी के लिए ध्वजा रोहण के महत्व को जानना बेहद जरूरी है।

खबर के मुताबिक राष्ट्रीय सेवादल द्वारा मासिक ध्वजा रोहण कार्यक्रम का शुभारंभ दिल्ली से दल के अध्यक्ष द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जाएगा। ताकि देशवासियों को ध्वजा रोहण की सही जानकारी मिल सके।

सेवादल के इस कार्य को आगे बढ़ाने में राज्य के पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान ने अहम भूमिका निभाई है।

चांदीवली तालुका सेवादल द्वारा मासिक ध्वजा रोहण के अवसर पर मुंबई प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष सतीश मनचंदा, मुंबई प्रदेश के उपाध्यक्ष मो. शरीफ खान, सचिव प्रभाकर जावकर, उत्तर मध्य मुंबई सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता, चांदीवली तालुका सेवा दल के अध्यक्ष गुलाबचंद शुक्ला,आदि।

महिला तालुका अध्यक्ष श्रीमती माया खोत, पूर्व पार्षद शरद पवार के साथ, उत्तर-मध्य मुंबई जिले के पदाधिकारी, तालुका ब्लॉक अध्यक्ष, महिलाएं और कार्यकर्ता आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *