सोना सोबरन योजना का लाभ सभी गरीबों को मिले-पार्षद

सीनियर क्वार्टर करगली में 30 लाभुको के बीच धोती, साड़ी का वितरण

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। झारखंड सरकार (State Government) के महत्वाकांक्षी योजना सोना सोबरन के तहत लाभुकों के बीच धोती, साड़ी, लुंगी वस्त्र का वितरण 10 अक्टूबर को किया गया। इस अवसर पर 30 जरुरतमंद लाभुको को उक्त सामग्री दिया गया।

फुसरो नगर परिषद के वार्ड 16 स्थित सीनियर क्वार्टर करगली स्थित डीलर सुभाष चंद्र महतो के राशन दूकान में वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने सोना सोबरन योजना का धोती, साड़ी व् लुंगी 30 लाभुक बीच वितरण किया।

यहां पार्षद सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मार्च 2021 तक के सूची में शामिल सभी कार्डधारियों को सोना सोबरन योजना का लाभ मिलेगा। इसके बाद वाले कार्डधारियों के लिए सरकार तैयारी शरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि यह वितरण हर छह माह में किया जाएगा। धोती, साड़ी व लुंगी का वितरण ऑनलाइन मशीन के द्वारा किया जाना है।

उक्त योजना के सभी गरीबो को मिले इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। मौके पर चीकू सिंह, मालती देवी, फुलेश्वरी देवी, शमालती देवी, भुनेश्वरी देवी, पूरन देवी, रिंकी देवी, आशा देवी, पिंकी देवी, सरिता देवी सहित 30 लाभुक शामिल थे।

 

 235 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *