Advertisement

कोरोना योद्धाओं को अंग वस्त्र देकर किया गया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह जिला (Giridih district) के हद में बगोदर प्रखंड के हेंसला पंचायत भवन में 18 दिसंबर को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम (Program) में समाजसेवी अमजद खान द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कर्तव्य निर्वहन करने वाले 21 कोरोना योद्धा महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें सेविका, सहायिका एवं सहिया शामिल थे।

इस मौके पर महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गयी तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण आश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी रमेशचंद्र डागा ने कहा कि महिलाओं की शक्ति को विकसित कर आत्मनिर्भर बनाना महिला सशक्तिकरण कहलाता है।

उन्होंने कहा कि नारियों को शक्ति का रूप माना गया है। नारी शक्ति घर से निकलकर समाज को दिशा दे रही हैं। मौके पर टिंकू गोप, सुनीता कुमारी, डोली कुमारी, अनिता यादव, उषा कुमारी, कौशल्या देवी, रीना मेहता, सुमन यादव, रवि मेहता, समाजसेवी अमजद खान, सिकंदर अली, इश्तियाक अंसारी, मुकीम अंसारी, इकरामुद्दीन अंसारी, इस्लाम अंसारी समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *