महाराष्ट्र में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, नए केस 600 के पार

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना से राहत मिलती दिखाई दे रही है। 5 अप्रैल को राज्य में कोरोना के नए केस सिर्फ 660 आए और 2 मरीजों की मौत हो गई। शुक्रवार को कोरोना के 1152 नए केस सामने आए थे और 4 मरीजों की मौत हुई थी।

राहत की बात यह है कि महाराष्ट्र में लगातार तीन दिनों से कोरोना के केस हजार की संख्या को पार रहे थे। कोरोना की इस बढ़ती रफ्तार में शनिवार को ब्रेक लग गया है। लेकिन मुंबई में कोरोना की रफ्तार में कोई कमी नहीं आई है।

महाराष्ट्र में भले ही कोरोना की रफ्तार धीमी हुई लेकिन दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में कोरोना ने अपनी रफ्तार को बरकरार रखा है। दिल्ली में शनिवार को 1396 नए केस सामने आए।

कोरोना पॉजिटिविटी रेट भी 31.9 फीसदी के पार हो गया। साथ ही 5 मरीजों की मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की ओर से जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इनमें से 4 की मौत की प्रारंभिक वजह कोरोना नहीं है।

मुंबई कोरोना अपडेट, शनिवार को ढाई सौ के पार शनिवार को भी कोरोना के नए मरीजों की तादाद ढाई सौ के पार रही। आज मुंबई में कोरोना के 266 नए केस सामने आए। इनमें से 13 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करवाने की नौबत आई, 207 लोग कोरोना से ठीक हुए।

यह राहत की बात रही कि किसी की मौत नहीं हुई। फिलहाल मुंबई में ऐक्टिव कोरोना केस की संख्या 1702 है। 7 अप्रैल से लगातार मुंबई में कोरोना के ढाई सौ से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इनमें सिर्फ 10 अप्रैल को 95 केस आए थे।

 129 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *