झारखंड भाजपा में बेरमो विधानसभा प्रत्याशी को लेकर चिंतन मनन जारी

प्रत्याशी किसे बनाए जो वर्तमान विधायक कुमार जयमंगल को हराए

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बीते माई माह संपन्न संसदीय चुनाव मे गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र मे एनडीए प्रत्याशी को बेरमो विधानसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी से बहुत जयादा वोट मिलने से भाजपा के झारखंड प्रदेश नेतृत्व मे काफी उत्साह है।

संसदीय चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी को बेरमो विधानसभा क्षेत्र से कुल 84651 वोट प्राप्त हुआ था, जबकि इंडी गठबंधन प्रत्याशी को 59183 वोट मिला था। इस प्रकार बेरमो विधानसभा मे एनडीए को इंडी गठबंधन से 25468 वोट अघिक प्राप्त हुआ था। इस कारण भाजपा काफी उत्साहित है। दूसरी तरफ इसके बाद से कांग्रेस मे बैचनी देखी जा रही है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार झारखंड प्रदेश भाजपा नेतृत्व बेरमो विधानसभा क्षेत्र को लेकर चिन्तन-मनन कर रहा है। गत संसदीय चुनाव मे बेरमो भाजपा विधानसभा क्षेत्र मे भले ही भाजपा गठबंधन को बड़ी बढत मिली है, लेकिन भाजपा कांग्रेस के सिटिंग विधायक को हल्के मे नहीं ले रही है।

भाजपा प्रदेश नेतृत्व इस बात का चिन्तन-मनन कर रहा है कि बेरमो विधानसभा क्षेत्र मे प्रत्याशी किसे बनाए, जो कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल को मात दे सके। यूं तो बेरमो विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवारो की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन कुछ नाम जो मुख्य रूप से सामने आए है उसमे पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय का नाम समाने आया है। पांडेय की कर्मभूमि बेरमो रही है।

पूर्व सांसद पांडेय गिरिडीह संसदीय क्षेत्र से पांच बार चुनाव जीत कर सर्वकालिक रिकॉर्ड बनाया है। संसदीय चुनाव मे उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर मजदूर नेता व तत्कालीन बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह को तीन बार बुरी तरह हराया। बेरमो विधानसभा क्षेत्र मे उस वक्त पांडेय को विधायक सिंह से बहुत अधिक वोट प्राप्त हुआ था। इसलिए पांडेय के नाम पर भी चिन्तन-मनन जारी है।

गत विधानसभा चुनाव मे कई राज्य मे एमपी और केंद्रीय मंत्री को भी विधान सभा चुनाव लड़ाकर भाजपा ने अच्छा परिणाम प्राप्त किया था। भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह बीते दो वर्ष से बेरमो क्षेत्र में काफी सक्रिय रहे है। भाजपा के हर कार्यक्रमो मे शामिल होने के साथ-साथ समाजिक दायित्व का निर्वहन करने के कारण क्षेत्र मे उनकी चर्चा है।

काम के बल पर लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। सिंह लोकप्रिय भाजपा नेता के रूप मे उभरकर सामने आए हैं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि को खुल कर कई मसलों पर चुनौती दे रहे हैं। युवा नेता होने के कारण युवाओ के बीच काफी लोकप्रिय है। एक प्रखर वक्ता है, इसलिए मजबूती से भाजपा के पक्ष में क्षेत्र के रहिवासियों बीच बात रख रहे हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से जुड़कर सिंह ने पूरे बेरमो का नाम रौशन किया है। उनकी लिखी पुस्तक की प्रस्तावना भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने लिखा है। यह छोटी बात नहीं हैं।

पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के नाम पर भी चिन्तन-मनन हो रही है। क्योंकि वे कांग्रेसी विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह को बेरमो विधानसभा क्षेत्र से हराकर दो बार विधायक चुने जा चुके है।

बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी की चर्चा पूरे विधानसभा क्षेत्र मे हो रही है। वे लगातार तीन बार से बेरमो प्रखंड की प्रमुख चुनी जाती रही है। वे वर्तमान में महिला मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष भी है। वे भाजपा के प्रति समर्पित है। शांत व् सौम्य स्वभाव की गिरिजा देवी की क्षेत्र में साफ सुथरी छवि रही है।

उपर्युक्त दावेदारों के अलावे भाजपा के बोकारो जिला के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, मजदूर नेता ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, चंद्रपुरा प्रखंड के पूर्व प्रमुख अनिता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, संजय सिंह, अर्जुन सिंह, मनोज ठाकुर के नामो पर भी चिन्तन-मनन हो रहा है।

वैसे भाजपा हर बार चौकाते रहने के लिए ख्याति प्राप्त है। ऐसे मे उपर्युक्त यम उम्मीदवार से अलग किसी नये चेहरे को भी प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हर बार मोदी बार बार मोदी जन जागरूकता मिशन चलाने वाली डॉक्टर उषा सिंह भी भाजपा मे वापस हो सकती है।ऐसे मे वे भी दावेदारी पेश कर सकती है, जिसकी पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है। देखना है कि भाजपा प्रदेश केन्द्रीय नेतृत्व बेरमो विधान सभा क्षेत्र से किसे प्रत्याशी बनाता है।

 117 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *