भाजपा कार्यालय में संविधान निर्माता की मनायी गयी जयंती

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी बेरमो प्रखंड के तत्वावधान में 14 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित भाजपा कार्यालय में संविधान निर्माता की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बेरमो प्रखंड भाजपा अध्यक्ष संजय प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेदकर की 132वीं जयन्ती पर भाजपा कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जयन्ती कार्यक्रम में विशेष रूप से बोकारो जिला भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि अम्बेडकर जी संविधान निर्माता के साथ साथ भारतीय समाज के समता मूलक और समरसता के प्रतीक थे।

उन्होने समाज में व्याप्त छुआछूत, ऊँच-नीच और समाज के समीप वर्गो को एक सूत्र में पिरोने के लिए कई उत्कृष्ट विचार और नई सोच के साथ पढ़ लिख कर समाज में रुढ़िवादी गतिविधियों को विराम लगाने की प्रेरणा दी।

पुरा देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करता है कि स्वाधीनता के इतने वर्षों के पश्चात अम्बेडकर जयन्ती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित कर उनके प्रति अपना सद्भाभावना का प्रकटीकरण किया।

कार्यालय में कार्यक्रम के समापन के पश्चात बोकारो थर्मल स्थित जुबली पार्क मे स्थापित बाबा साहब तथा लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

जयंती कार्यक्रम में बोकारो जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा गिरजा देवी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर चन्द्र प्रजापति, वरीय भाजपा नेता प्राण गोपाल सेन, श्रवण सिंह, भैरव महतो, राम पुकार राम, सूरज नायक, शिवकुमार राम, सीमा देवी, कुमार प्रमोद, दिलीप राम, हरदीप राम, रंजीत राम, धर्मेन्द्र कुमार, संजय मिश्रा, कुन्ती देवी, प्रदीप नायक सहित अनेको कार्यकर्त्ता उपस्थित थें।

 130 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *