कांग्रेस के सहकारिता विभाग मजबूत संगठन-संतोष गुप्ता

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) के सहकारिता विभाग के वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और नव मनोनीत बोकारो जिला (Bokaro district) प्रभारी संजय कुमार अग्रवाल का भव्य स्वागत 30 जनवरी को जरीडीह प्रख़ंड के कार्यकर्ताओं ने किया।

बोकारो जिला सहकारिता विभाग के अध्यक्ष निवास कुमार बरनबाल के नेतृत्व में जैना मोड़ फोरलेन चौक पर आगंतुकों का स्वागत किया गया। चौक पर कार्यकर्ताओं ने फुल-मालाओ से स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश सहकारिता विभाग के उपाध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय हाथों को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण विभागों का निर्माण किया गया है।

इसी विभाग के अंतर्गत सहकारिता विभाग (Cooperative department) द्वारा सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता क्षेत्र में विकास कार्यों को सकारात्मक दिशा में ले जाने का काम करेंगे। साथ हीं सदस्यता अभियान चलायी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष निवास कुमार, प्रखंड के प्रभारी नरेश गोसाई, कार्यकारी अध्यक्ष विकास प्रमाणिक, सचिव हरिपद साव, ललिता देवी, रामकिसुन सिंह, राजू सिंह, मनोज हांसदा, पंचायत पदाधिकारी गोपाल रजवार, सतीश मंडल, सुसागर टुडू, उमेश सोरेन, कृष्णा मुर्मू,

सुभाष कुमार, शंकर मांझी, रवि मंडल, माणिक चंद्र मंडल, मंटू मंडल, रंजीत कुमार दसोन्दी, माणिक दास, सुखदेव मांझी, अजय महली, राजेन्द्र कुमार स्वर्णकार, सेमन्त सोरेन, महावीर महतो, बिसनु भगवान, निकी देवी, रेणुका देवी, अनिता देवी, प्रतिमा देवी, गीता देवी, प्रमिला देवी जानकी देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

 170 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *