Advertisement

कांग्रेसियों ने किया मोदी सरकार पर जोरदार हमला

मोदी सरकार के आते ही देश पर लगा ग्रहण

मुश्ताक खान /मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा है की जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है। हमारे देश पर ग्रहण लग गया है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा की जिन लोगों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं दिया था। ऐसे लोग सत्ता में राज भोग रहे हैं।

पटोले ने कहा की आज देश में लोकतंत्र के चारों स्तंभों की आजादी भी खतरे में है। यह बात पटोले ने 9 अगस्त को अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित समारोह में कही। उन्होंने कहा की लोकतंत्र को बचाने की जरुरत है।

गौरतलब है कि 9 अगस्त 1942 को हमारे नेताओं ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ ‘भारत छोड़ो’ का नारा दिया था। आज उसी तर्ज पर हम केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ सत्ता छोड़ो के नारे का ऐलान करते हैं। राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात (Balasaheb Thorat) ने कहा कि देश की रक्षा के लिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था। आज उसी व्यवस्था को तोड़ने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की हमें देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की जरूरत है। वहीं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप (Bhai Jagtap) ने कहा कि आज देश में मोदी सरकार के अन्याय और अत्याचारों को देखते ‘भाजपा सत्ता छोड़ो’ का नारा देने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा की मंहगाई को बढ़ावा देने के अलावा नेताओं की जासूसी करने वाली मोदी सरकार का पतन निश्चित है। इस मौके पर पीडब्लूडी मंत्री अशोक चव्हाण, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री आरिफ मो. नसीम खान, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरणजीत सिंह सप्रा समेत कई नेता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *