Advertisement

अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। केंद्र सरकार (Central Government) के अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेसियों ने आलाकमान के आदेश पर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्र में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी के तहत 27 जून को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों द्वारा प्रखंड कार्यालय के समीप सत्याग्रह किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड कार्यालय पर कांग्रेस के बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत धरना दिया गया। बाद में उपस्थित कांग्रेस जनों ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

मौके पर गिरजा शंकर पांडे और महेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस योजना से युवा बेरोजगार हो जायेगे। कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ के नाम पर युवाओ के भविष्य को अंधकार में रखा जा रहा है।

चार साल के नौकरी के बाद लोग बेरोजगार हो जाएंगे। युवाओं के सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। धीरे धीरे केंद्र सरकार द्वारा सभी नौकरियां खत्म किया जा रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि माता पिता जमीन जायदाद बेच कर अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर सेना में भेजने का मन बनाते है, लेकिन सरकार के इस योजना से लोगों के आशाओं पर पानी फेरा जा रहा है।

सरकार अगर इस योजना को वापस नहीं लेती है तो आलाकमान के आदेश के बाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संचालन प्रखंड प्रभारी आबिद हुसैन ने की। यहां कार्यक्रम के जिला प्रभारी सनत कुमार मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।

प्रखंड कार्यालय पर आयोजित सत्याग्रह कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा श्यामल कुमार सरकार, फुसरो नप उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, अशोक कुमार मंडल, उत्तम सिंह, प्रभुदयाल सिंह, गणेश मल्लाह, परवेज अख्तर, अफ़सर हुसैन, शिवनंदन चौहान, आदि।

बीरेंद्र कुमार सिंह, सुबोध सिंह पवार, अजय कुमार सिंह, केदार सिंह, मुरलीधर साव, मो. शहाबुद्दीन, विश्वनाथ दयाल राम, मो. सलीम जावेद उर्फ मोती, अशोक कुमार अग्रवाल आदि ने संबोधित किया।

मौके पर अंजनी कुमार त्रिपाठी, सदन कुमार सिंह, विकास सिंह उर्फ बबलू, कृष्ण कुमार चांडक, संतोष सिंह, श्रीकांत मिश्रा, शरण सिंह राणा, अशोक कुमार मंडल, सुबोध मिश्रा, रिंकु कुमार निषाद, प्रदीप कुमार महतो, कुमार केशव, जयशंकर प्रसाद सिंह, नारायण शर्मा, आदि।

मनोज कुमार सिंह, रितिक रोशन सिंह,जिबू विश्वकर्मा, ललन रवानी, पुनीत महतो,साधु बाउरी, मानिक दिगार,विजय कुमार मंडल,बिनोद कुमार नायक, जयराम सिंह, अजंता सामद, रेहाना राज सहित दर्जनों कांग्रेस समर्थक मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *