कांग्रेसी शमशेर आलम ने झरिया तथा बाघमारा से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की

प्रहरी संवाददाता/धनबाद (झारखंड)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सह सचिव शमशेर आलम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विधानसभा उम्मीदवारी हेतू धनबाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को धनबाद कांग्रेस कार्यालय मे धनबाद, झरिया तथा बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से आवेदन समर्पित किया गया है।

आलम ने विज्ञप्ति में कहा है कि उनका राजनीतिक इतिहास 36 वर्षो का है। इस दौरान कांग्रेस संगठन मे छात्र जीवन से युवा कांग्रेस मे झरिया प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष (1992 से 1998 तक) वर्ष 1998 से जिला युवा कांग्रेस महासचिव, वर्ष 2002 से प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव, आदि।

वर्ष 2004 से 2010 तक धनबाद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, वर्ष 2011से 2014 तक धनबाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, वर्ष 2014 से 2017 तक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य तथा वर्तमान मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सह सचिव का पद से लगातार पार्टी एवं जिले की जनता-जनार्दन की सेवा करते रहे है।

आलम ने कहा कि उनकी दावेदारी इसलिए मजबूत बनती है कि उन्होंने वर्ष 2014, 2019 मे झरिया से दावेदारी किया था, परन्तु पार्टी का टिकट पाने में सफलता नही मिला। इस बीच वर्ष 2010 मे धनबाद नगर निगम चुनाव मे उप महापौर के पद के लिए हुए चुनाव मे उन्हें 18 हजार वोट एंव वर्ष 2015 मे महापौर चुनाव में धनबाद नगर निगम की जनता-जनार्दन ने 56 हजार वोट दिया था।

जिससे तीनो विधानसभा मे सभी वर्गो मे काफी लोकप्रियता प्राप्त है तथा वे लगातार जनता की दु:ख दर्द मे शामिल होकर संघर्षशील रहे है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव मे हाईकमान मुझ पर भरोसा कर उम्मीदवार बनाए, जिससे कांग्रेस को और भी सशक्त करने काम कर संभव हो सके।

 90 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *