महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गैस सिलेंडर व् बाइक का माला पहनकर जताया विरोध

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के फुसरो बाजार में 31 मार्च को कांग्रेस जनों ने महंगाई के खिलाफ गैस सिलेंडर व् बाइक का माला पहनकर सांकेतिक विरोध जताया।

जानकारी के अनुसार बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक के नेतृत्व में बेरमो कांग्रेस कमेटी (Bermo Congress committee) के द्वारा दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल एवं गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ फुसरो बाजार में सांकेतिक विरोध दर्ज किया।

इस अवसर पर फुसरो नगर पर्षद अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर पेट्रोल, डीजल का दामों पर गिरावट नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेगी। जल्द से जल्द बढ़ते पेट्रोल, डीजल एवं गैस सिलेंडर के दामों पर कटौती करे मोदी सरकार।

नगर पर्षद उपाध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता (BJP Government Public) से किये वादों से मुकर रही है। आमलोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। जरीडीह प्रखंड कॉंग्रेस प्रभारी उत्तम सिंह ने कहा कि बढ़ते डीजल के दाम के चलते आम उपयोग की सभी वस्तुएं महंगी हो गयी है।

बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि भाजपा का नारा था बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। ज्यादा नही भाजपा सिर्फ इसी नारे को याद कर जनता पर रहम करे। उन्हें कमर तोड़ महँगाई से छुटकारा दे।

कार्यक्रम में गणेश मल्लाह, शिवनंदन चौहान, निमाय बाउरी, विजय सिंह, सूरज मिश्रा, अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, रवि छाबड़ा, शिव कुमार सिन्हा, घनश्याम प्रसाद, रविन्द्र कुमार, राकेश मालाकार, पवन शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

 165 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *