शीर्ष नेतृत्व से मिला बोकारो के कांग्रेस जन, दर्ज करायी आपत्ति

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के कांग्रेस जन 10 दिसंबर को दिल्ली जाकर शीर्ष नेतृत्व से मिलकर बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर थोपे गये पदधारी के प्रति नाराजगी व्यक्त किया गया।

देश की राजधानी नई दिल्ली में 10 दिसंबर को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल से मिलकर कांग्रेस बोकारो जिलाध्यक्ष के मनोनयन की प्रक्रिया को लेकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया।

शीर्ष नेतृत्व से कहा गया कि कैसे 65 हजार से अधिक सदस्य बोकारो जिला में बनाने वाले को दरकिनार किया गया तथा शॉर्टलिस्ट में नाम नहीं रहने के बावजूद प्राथमिक सदस्य नहीं रहने वाले व्यक्ति को जिलाध्यक्ष जैसे पद पर मनोनीत किया गया।

कांग्रेसी नेता प्रमोद कुमार सिंह तथा जवाहर लाल महथा ने शीर्ष नेतृत्व को बताया की कुछ लोग निजी स्वार्थ में नेतृत्व को गुमराह कर अपना उल्लू साधना चाहते हैं। चूंकि वैसे लोगो को सोनिया गांधी व राहुल गांधी कांग्रेस का व्यक्ति नहीं उन्हें उनके हित की पूर्ति करने वाला व्यक्ति चाहिए।

बताया जाता है कि कांग्रेसजनों की पूरी बात सुनने के पश्चात् राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे और के सी वेणुगोपाल ने सभी तथ्यों की शीघ्र जाँच कर आवश्यक करवाई करने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि अभी भी बोकारो से कई नेतागण दिल्ली मे हीं जमे हुए हैं।

 160 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *