कांग्रेसी नेता डॉ. खान भी लड़ेगे मनपा चुनाव

मुश्ताक खान/मुंबई। नागरिकों व कार्यकर्ताओं के दबाव और बार-बार जनता के कहने पर मैंने भी इस बार मनपा चुनाव में किस्मत आजमाने का मन बना लिया है।

यह बातें कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के जुझारू एवं सुलझे हुए राजनीतकार डॉ.सत्तार खान ने कही। उन्होंने कहा की चूंकि मुझे जमीन तलाशने या नागरिकों को रिझाने की जरूरत नहीं, मेरा काम ही मेरी पहचान है।

कांग्रेसी नेता डॉ. सत्तार खान (Dr Sattar Khan) ने एक सवाल के जवाब में यह भी कहा की मैंने मन बना लिया है तो हर हाल में 2022 में होने वाले मनपा चुनाव में वार्ड क्रमांक 139 से चुनाव लडुंगा।

खबर के मुताबिक स्थानीय जनता के लिए समर्पित डॉ. सत्तार खान के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए मतदाताओं ने उन्हें आगामी मनपा चुनाव लड़ने के लिए लम्बे समय से जोर देते आ रहे हैं। जनता के दबाव में अब डॉ.सत्तार खान ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।

मनपा चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं। मौजूदा नगरसेवक , नेता और दिग्गज कार्यकर्ता अपने लिए जमीन तलाश रहे हैं। इनमें कुछ ऐसे भी हैं जो काफी अनुभवी हैं इसके बावजूद जनता के दबाव में चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

कयास लगाया जा रहा है कि वर्ष 2022 फरवरी में मनपा चुनाव होने की संभावना है। लेकिन अभी से चुनावी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में लगभग सभी दलों के नेता अपने अपने दम पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। इतना ही नहीं मनपा पर अपना कब्जा जमाने का भी दावा किया जा रहा है।

बहरहाल जैसे जैसे मनपा चुनाव का समय करीब आता जा रहा हैं। चुनावी तापमान बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेसी नेता डॉ. सत्तार खान ने कहा की मुझे जमीन तलाशने की जरूरत नहीं है। मैं करीब तीन दशक से इस वार्ड के अलावा यहां के तीनों विधानसभाओं में अमीर गरीब व अन्य सभी के लिए जो कुछ किया है। वही मेरी पहचान है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरा चुनावी मुद्दा अन्य दलों से अलग होगा। उन्होंने अपने मुद्दों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि डॉ. सत्तार खान के चुनावी मैदान में आने से मनपा के वार्ड क्रमांक 139 का तापमान और भी बढ़ सकता है।

 147 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *