कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ चलाया जनजागरण अभियान

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत में प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा महंगाई के खिलाफ 27 नवंबर को जनजागरण अभियान चलाया गया।

केंद्र सरकार (Central government) के महंगाई के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी (District congress committee) के निर्देशानुसार पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश प्रसाद के नेतृत्व में पिछरी दक्षिणी पंचायत के कई आदिवासी मुहल्ले में जनजागरण अभियान चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

मौके पर कांग्रेस पार्टी के रविन्द्र कुमार सिंह, दुर्गा महतो, जागेशर टुडु, रोहित सिंह, बनबीर मिश्रा, तुलसी महतो, शफिक हुसैन, संजय मल्लाह, सेवा महतो, केदार साव, कांशीनाथ टुडु, टेकलाल महतो, धनेश्वर महतो आदि शामिल थे।

 192 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *