Advertisement

कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, सक्रिय हुए कार्यकर्ता

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत पड़ने वाले पंचायतों में 19 सितंबर को सदस्यता अभियान चलाया।

कांग्रेस के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद एवं जिला प्रतिनिधियों के नेतृत्व में अंगवाली उत्तरी, चलकरी उत्तरी पंचायत में सभा आयोजित कर सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिलकर इस अभियान को गति दी गई।

आयोजित सभा में काफी संख्या में नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ा गया। बता दें कि पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी, दक्षिणी, पिछरी उत्तरी, दक्षिणी, चलकरी उत्तरी, दक्षिणी, मायापुर, चांपी, खेतको, चांदो आदि प्रखंड के दस पंचायत बेरमो विस क्षेत्र में पड़ता है। दसों पंचायतों में कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

मौके पर आगंतुक प्रतिनिधि प्रखंड अध्यक्ष कमलेश प्रसाद, जिला प्रतिनिधि विमल कृष्ण चौबे, सुशील झा, सिकंदर अंसारी, सुबोध मिश्रा, लालमोहन नायक, गौरीनाथ कपरदार, आनंद भगत, सत्यजीत मिश्रा, चमन सोरेन, अमर मिश्रा, माणिक मंडल, धर्मेंद्र कपरदार, अजय जायसवाल, रियाज अहमद, बरूण मिश्रा, तारक नाथ, विभू मिश्रा, बिनोद नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *