Advertisement

संगठन की मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान में तेजी के मुड में कांग्रेस

ढोरी में सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

नंद कुमार सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में ढोरी पांच नंबर स्थित राष्ट्रीय (National) कोलियरी मजदूर संघ (राकोमसं) क्षेत्रीय कार्यालय में 7 फरवरी को बैठक की गई।

अध्यक्षता बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने की। बैठक में राकोमसं सीसीएल जोन के अध्यक्ष गिरिजा शंकर पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में कांग्रेस (Congress) संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर विशेष बल दिया गया। अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने के लिए नेताओं ने कई महत्वपूर्ण विंदु पर चर्चा की।

मौके पर नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक ने कहा कि पार्टी में वैसे उर्जावान युवाओं को जोड़ें जो कांग्रेस के सिद्धांतों को गांव गांव तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान जिले के हर गांव टोला तक पहुंचेगा, ताकि पार्टी में शामिल होने वाले को किसी प्रकार से परेशानी न हो।

मौके पर फुसरो नप उपाध्यक्ष छैदी नोनिया, श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह, श्यामल कुमार सरकार, सुबोध सिंह पवार, वीरेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, शिवनंदन चौहान, आबिद हुसैन, पम्मी सिंह, ललन सिंह, ललन रवानी, केदार सिंह, उत्तम सिंह, परवेज अख्तर, प्रदीप महतो, मोहन गिरी, ओम प्रकाश साव, सलीम जावेद उर्फ मोती, मनोज ठाकुर, लीलधारी गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपास्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *