विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी ने 28 अक्टूबर को अपना 22 वां जन्मदिन मनायी।
इस मौके गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, थाना प्रभारी राजेश रंजन, थाना के एएसआई अनुज कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

मुखिया सपना कुमारी ने अपने 22वें जन्मदिवस पर अपने पति आशीष कुमार के माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त की। साथ ही सभी बड़ों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। तत्पश्चात मुखिया ने केक काटा और अपने हाथों से केक को खिलाया। साथ हीं सभी के बीच केक का वितरण किया।
मौके पर उपरोक्त के अलावा पूर्व मुखिया मोहन लाल साहा, उप मुखिया कविता कुमारी, वार्ड सदस्य शंभू लाल, यासमीन परवीन, सोनी साहू, समाजसेवी बंटी पासवान, छोटु सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply