Advertisement

प्रबंधन एवं पीसीसी के साथ परिचयात्मक वार्ता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र (CCL Kathara area) के जारंगडीह परियोजना कार्यालय में नए परियोजना पदाधिकारी नवल किशोर दुबे के साथ एक फरवरी को परियोजना सलाहकार समिति (पीसीसी) सदस्यों के साथ परिचयात्मक वार्ता का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पीओ दुबे ने की।

इस मौके पर पीसीसी (PCC) सदस्यों ने सर्वप्रथम पीओ दुबे को बधाई देते हुए संयुक्त रूप से कहा कि हम तमाम पीसीसी सदस्य आपके साथ उत्पादन और उत्पादकता पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं पर ध्यान देने की बातें कही।

इस मौके पर यूनियन (Union) की ओर से शाखा सचिव सचिन कुमार, भारतीय मजदूर संघ शाखा सचिव अमरनाथ साहा, एटक के शाखा सचिव रामदास केवट, एक्टू शाखा सचिव बाल गोविंद मंडल, सीटू शाखा सचिव मोहम्मद निजाम अंसारी, आदि।

जनता मजदूर संघ शाखा सचिव मनोज सिंह (Secretary Manoj Singh) उर्फ पप्पू सिंह, कोलफील्ड मजदूर यूनियन शाखा सचिव विक्की घाँसी आदि मौजूद थे। अंत में तमाम उपस्थित सदस्यों को परियोजना पदाधिकारी ने धन्यवाद देते हुए आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बातें कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *