Advertisement

अधिवक्ता प्रेम कटरियार के निधन पर शोक शभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट के अधिवक्ता सह पत्रकार सुभाष कटरियार उर्फ राजा जी के अधिवक्ता पिता प्रेम कटरियार का आकस्मिक निधन बीते 11 अक्टूबर को उनके पैतृक आवास गिरिडीह मे हो गई। वे 77 वर्ष के थे।

उनके आकस्मिक निधन पर 14 अक्टूबर को तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो की अगुवाई में एक शोक सभा की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने कहा कि दिवंगत कटरियार की अंतिम संस्कार बीते 11 अक्टूबर की शाम गिरिडीह में ही किया गया।

वे एक मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। वे वर्ष 1979 से गिरीडीह से वकालत का कार्य शुरू किए थे। उसके बाद 1981 से तेनुघाट में वकालत करने लगे। कुछ दिनों से स्वास्थ ठीक नहीं रहने के कारण गिरिडीह में ही रहने लगे थे।

उन्होंने बताया कि स्व. कटरियार अपने पिछे अपनी धर्म पत्नी, तीन पुत्र, एक पुत्री, एक भाई, नाती, पोता सहित भरा पुरा परिवार छोड़ कर गए हैं। शोक सभा में उपस्थित संघ के सभी सदस्यों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर अधिवक्ता संघ के तमाम सदस्यगण मौजुद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *