Advertisement

स्वर कोकिला के निधन पर शोकसभा का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। भारत रत्न, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के आकस्मिक निधन पर 6 फरवरी को बोकारो विधायक (Bokaro MLA) के सेक्टर वन स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में बोकारो विधायक, हजारीबाग विधायक, बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा सहित दर्जनों गणमान्य शामिल थे।

इस अवसर पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर बोकारो विधायक बिरंची नारायण, हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल, बोकारो नगर मंडल अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ममता गोस्वामी, जिला मंत्री संजय त्यागी, आदि।

गोलू उपाध्याय, राहुल, राजेश गोस्वामी आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि प्रभु से वे प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को श्री चरणो में स्थान दें। मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी ने कहा कि स्वर कोकिला लता दीदी केवल भारत के लिए हीं नहीं बल्कि पुरे विश्व के लिए एक महान विभूति थी। उनका निधन संपूर्ण विश्व के लिए अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *