Advertisement

डीपीएलआर कर्मी के निधन पर शोक सभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के डीपीएलआर कर्मी के निधन पर समाहरणालय स्थित पहले तल्ले में बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep choudhary)  के नेतृत्व में 18 अक्टूबर को शोक सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रख सभी पदाधिकारियों व कर्मियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उल्लेखनीय हो कि परियोजना भूमि एवं पुनर्वास कार्यालय (डीपीएलआर) बोकारो में कार्यरत अमीन स्व. उमाशंकर त्रिपाठी का बीते 17 अक्टूबर को ईलाज के दौरान नई दिल्ली में निधन हो गया। इस घटना से सभी कर्मी व अधिकारी स्तब्ध है।

आयोजित शोक सभा में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, अपर समाहर्ता सादात अनवर, जिला कल्याण पदाधिकारी रवि शंकर मिश्र समेत अन्य पदाधिकारी/ सभी विभागों के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *