पूर्व विधायक की पुण्यतिथि पर विद्यालय को दिया गया कंप्यूटर सेट

स्व.राजेंद्र बाबू के पदचिह्नों पर चल रहे उनके दोनों पुत्र-राजेश ठाकुर

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बेरमो के पूर्व विधायक दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर 24 मई को बोकारो जिला के हद में मध्य विद्यालय व् सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल ढोरी को कंप्यूटर सेट दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक के विधायक पुत्र व् विधायक के अनुज आदि उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह और उनके छोटे भाई कुमार गौरव सिह ने मध्य विद्यालय ढोरी और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल ढोरी के प्राचार्य को दो कंप्यूटर सौंपा।

कांग्रेस विधायक और उनके छोटे भाई ने अपने पिता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की तीसरी पुण्यतिथि के मौके पर विद्यार्थियों को पढ़ाई -लिखाई की सुविधा और सहायता के लिए कम्यूटर प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि पार्टी विधायक और उनके छोटे भाई ने कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह नेक कार्य किया है। इस नेक कार्य के लिए वे पूरी पार्टी की ओर से दोनों भाईयों का आभार व्यक्त करते हैं और राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इस सेवा कार्य से अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के दोनों पुत्र उनके पदचिह्नों पर चलते हुए लगातार अपने क्षेत्र में सेवा कार्य में जुटे हैं। इस दौरान दोनों भाई लगातार गरीबों एवं जरुरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास में लगे हैं। दोनों भाईयों का यह प्रयास पार्टी के अन्य नेताओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

इस अवसर पर बोकारो जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा, प्ररवेज अख्तर, संतोष सिंह, प्राचार्य प्रमोद सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 153 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *