Advertisement

करगली बाजार में कोल फिल्ड मजदूर यूनियन की बैठक

मजदूरों को हक, अधिकार दिलाकर यूनियन पहचान ने बनाई-महामंत्री

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नप स्थित करगली बाजार में कोल फिल्ड मजदूर यूनियन प्रधान कार्यालय में 29 जून को बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीएंडके एरिया अध्यक्ष मधुसूदन भट्टाचार्य ने किया।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि यूनियन के महामंत्री राघवन रघुनंदन को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि रघुनंदन ने कहा कि मजदूरो के मांगों को लेकर यूनियन को हमेशा संघर्ष करते रहना है। मजदूरों को संघर्ष के बल पर उसका अधिकार हासिल हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन मजदूरों को हक और अधिकार दिलाकर अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि 11वां वेजबोर्ड की बैठक में मजदूरों को लाभ मिलेगा। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के आगे आने की जरूरत है। यहां संगठन के विस्तार व सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की गई।

सीएमयू ढोरी एरिया सचिव आर उनेश ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं पर सीसीएल प्रबंधन उदासीन रवैया अपना रहा है। जिससे मजदूरों को मूलभूत सुविधा नही मिल रहा है।

मौके पर शलैन्द्र कुमार, नगेन्द्र कुमार गुप्ता, दिनेश प्रसाद महतो, सुधीर दुबे, तन्मय डे, अनिल कुमार सिंह, नवधा राम, विश्वजीत घांसी, जगदेव यादव, नारद कुमार, कृष्णा राम, सलिक राम साहु, सिकंदर, किशोर शर्मा, संजय सिंह बुद्धि सागर, आनंद, हीरालाल आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *