Advertisement

महापर्व छ्ठ को लेकर चलाया गया सफाई अभियान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। हिन्दू आस्था का प्रतीक महापर्व छठ को लेकर बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के सरहचिया पंचायत स्थित दामोदर नदी तट एवं मार्गों का स्थानीय नवयुवको के द्वारा 29 अक्टूबर को साफ सफाई एवं मरम्मत कार्य किया गया।

जानकारी के अनुसार यहां होने वाले छठ पर्व को लेकर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से जगह-जगह लाइटिंग की व्यवस्था किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई ना हो।

जानकारी के अनुसार स्थानीय नागरिकों के द्वारा छठ महापर्व को लेकर मार्ग की साफ सफाई का कार्य किया गया, ताकि श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों को पूजा के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इस पुनीत कार्य में स्थानीय रहिवासी सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार सिन्हा, द्वारिका तिवारी, अरविंद सिंह, प्रदीप कुमार चौधरी, प्रमोद सिंह, मुकेश कुमार, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव, जगदीश सिंह, भोला सिंह, राकेश सिन्हा, रानु सिंह सहित नवयुवको का सराहनीय योगदान देखा गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *