Advertisement

भाजपा द्वारा ढोरी बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। भाजपा फुसरो नगर (Bhajpa Fusro Nagar) द्वारा सेवा और समर्पण पखवाड़ा के तहत 5 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के ढोरी बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर भाजपा फुसरो नगर स्वच्छता प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में फुसरो नप के ढोरी बस्ती स्थित गणेश मंदिर से लेकर बड़कीटांड़ तक मौजूद कुआं में ब्लीचिंग पाउडर व फिटकरी आदि का छिड़काव किया गया। साथ ही मुहल्ले की साफ सफाई की गई।

इस दौरान दर्जनों कुआं, नाली, गंदगी स्थल पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। साथ ही लोगों के बीच ब्लीचिंग पाउडर का वितरण भी किया गया।

मौके पर बोकारो भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह, पार्षद भरत वर्मा, वैभव चौरसिया, रमेश स्वर्णकार, जितेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह यादव, दीपक गिरी, छोटन गिरी, विक्की गिरी, चौधरी महतो, राजेश महतो, अजय गिरी, भुनेश्वर महतो, सुमित सिंह, विवेश सिंह, सुरजीत चक्रवर्ती आदि भाजपा कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *