Advertisement

नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत कार्यक्रम

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होवार सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र हज़ारीबाग द्वारा स्वच्छ भारत कार्यक्रम चलाया गया।

इस अवसर पर केन्द्र के सदस्यों ने मंदिर प्रांगण के आस-पास जंगलों, कुड़ा करकट, प्लास्टिक के थैलों को एकत्र कर उसे विनष्ट कर दिया।

इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के मुखिया डॉ रितलाल महतो एवं पंचायत समिति सदस्य छोटी शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सुधीर कुमार रजक ने अपने साथ सिटीजन युवा क्लब गाल्होवार के सदस्यों के साथ मिलकर गाँव के गली- मुहल्ले, आदि

चौक- चौराहे में साफ-सफाई कर प्लास्टिक के कचरे को जमा किया। स्वयं सेवको ने दुकानों तथा घरों में जाकर रहिवासियों से आग्रह कर प्लास्टिक के कचरे को जमा किया।

साथ ही रहिवासियों को जागरूक किया कि प्लास्टिक के जगह अन्य चीजों का वे सभी उपयोग करें। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व स्वयंसेवक युवा क्लब के अध्यक्ष हिमांशु कुमार, धनंजय कुमार, निलेश कुमार, जीवलाल ठाकुर, बब्लु कुमार, सुनील कुमार रजक, सुनील मंडल, सुबोध कुमार ने स्वयं कचरे को उठाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया।

साथ हीं उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करना होगा। वही प्रखंड के युवा स्वयंसेवक सुधीर कुमार रजक ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा चीज़ जिसको हम न जला सकते और ना ही फेक सकते हैं।

दोनों ही स्थिति में यह हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक है और केंसर रोग कारक है। इसके लिए दुकानदारों से प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।

स्वछ भारत का यह कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी रुद्र शेखर के देख रेख में 1 अक्टूबर पूरे जिले भर में विभिन्न प्रखंड के गांवों में चलाया जा रहा है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। पूरे जिले में 11000 किलोग्राम प्लास्टिक के कचरे को जमा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *