प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के तत्वाधान में सीसीएल (CCL) कोलियरी कर्मचारी संघ द्वारा 8 अक्टूबर को प्रबंधन एवं कोल इंडिया के सीएमपीडीआई (CMPDI) के 10 परसेंट विनिवेश के विरोध मे ढोरी, बीएंडके और कथारा जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर युनियन प्रतिनिधियों ने सीसीएल प्रबंधन और केंद्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद किया।

संघ की मानें तो मजदूर काफी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सरकार और कोल इंडिया प्रबंधन लगातार मजदूरों के हितों पर हमला कर रहा है। सरकार, कोल इंडिया के घाटा का बहाना बनाकर खदानों का निजी करण कर रही है।
जानकारी के अनुसार कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के मजदूर विरोधी नीति, विनिवेश के खिलाफ,11वॉ वेतन समझौता जल्द से जल्द लागू करना आदि मांग शामिल है।
प्रदर्शन के दौरान बीएंडके क्षेत्रीय मुख्यालय करगली में क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा व क्षत्रिय सचिव विनय कुमार पाठक सहित संजय पांडेय, भागीरथ मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, दिलीप मारिक, हारून रशीद, अजय कुमार, मकसूद आलम, विनोद शर्मा, उमेश पांडेय, केदार आदि उपस्थित थे।
ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष रविंद्र कुमार मिश्रा, एनामुल हक, आर इग्नेश, मोहम्मद शकील आलम, विनय सिंह, सुरेंद्र सिंह, विकास सिंह, धीरज कुमार पांडेय, भुनेश्वर यादव, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश पासवान, नुनुचंद महतो, नवीन कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार ठाकुर, गौतम कुमार, उमेश कुमार शर्मा, अजय सिंह, मुकेश कुमार सिंह, पवन कुमार पांडेय, आदि।
दीपक कुमार, सूरज कुमार, गुरु पदों बाउरी, सतनामी, दिनेश मंडल, अनूप कुमार बाउरी, रजनी देवी, राम दुलारी देवी तथा कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष दिलीप कुमार, सर्वजीत कुमार पांडेय, राजू स्वामी, राजू रविदास, राजीव कुमार पांडेय आदि शामिल थे।
![]()












Leave a Reply