सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। अखंड भारत की दिशा में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत के राजनीतिक एकीकरण में अहम भूमिका निभाई थी।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 30 अक्टूबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा बाईक रैली निकाला गया। रैली संपूर्ण गुवा क्षेत्र का भ्रमण कर क्षेत्र के रहिवासियों को एकता का संदेश दिया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा गुवा में बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सीआईएसएफ के उप कमांडेंट राकेश चंदन द्वारा स्वतंत्रता सेनानी, स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि दिया गया।
इस मौके पर गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक विपिन कुमार गिरी ने कहा कि सरदार पटेल 565 अर्ध-स्वायत्त रियासतों और ब्रिटिश काल के औपनिवेशिक प्रांतों से एक संयुक्त भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अखंड भारत की दिशा में उनके प्रयासों के लिए सरदार पटेल की जयंती अब देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है।

यह बाइक रैली एकता दिवस के रूप में सेल के मुख्य महाप्रबंधक गिरी के दिशा निर्देशन में शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सीआईएसएफ के उप कमांडेंट राकेश चंदन ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री थे।
वह भारत के राजनीतिक एकीकरण के पीछे का मष्तिष्क थे। उन्होंने कहा कि विश्व एकता दिवस के रूप में उनके जन्मदिन का जश्न मनाने के दो महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं।
पहला यह कि सरदार पटेल को भारत का लौह पुरुष कहा जाए और दूसरा यह कि यह हमारे एकीकरण और एकता की याद दिलाता है। इस मौके पर सेल के सीजीएम गिरी के साथ-साथ गुवा सेल के कर्मचारी तथा सीआईएसएफ बल के जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
![]()












Leave a Reply