एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो स्थित मेघदूत मार्केट में क्रिसमस का त्यौहार केक काटकर मनाया गया। कोविड-19 महामारी को देखते हुए रहिवासियों द्वारा इसे सादगी से मनाया गया।
वैसे तो मुख्य रूप से यह त्यौहार ईसाई धर्म का है। लेकिन इस त्यौहार को लगभग सभी धर्म के लोग मनाते हैं। हां ये बात और है कि इस त्यौहार को मनाये जाने के तरीके अलग-अलग हैं। ईसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को चर्च में जाकर प्रार्थना करके, कैंडल जलाकर, घर में प्रार्थना सभा कर, केक काट कर, क्रिसमस ट्री सजा के, तमाम तरह की डिशेज बनाकर के और पार्टी करके इस त्यौहार को मानते हैं।
तो बाकी धर्म के बहुत लोग भी इस दिन चर्च जाना, कैंडिल जलाना और पार्टी करना पसंद करते हैं। बहुत लोग इस दिन क्रिसमस ट्री सजाकर और पिकनिक मनाकर भी इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।
सैमसंग स्मार्ट प्लाजा में इस अवसर पर प्रोपराइटर पिंटू सिंह, भाजपा नेता भाई प्रमोद सिंह व दिनेश सिंह, विकास सिंह, आर एस तिवारी, गुड्डू दुबे, सफदर खान, सुभाष महतो, रूबी प्रवीण, रोहित विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, राजा सिंहा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply