ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में तेनुघाट एक नंबर में 22 सितंबर को चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति की एक बैठक समिति के संरक्षक रेखा सिन्हा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि बोकारो जिला चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति की महासचिव अर्पिता सिन्हा ने सभी को कुटीर उद्योग की जानकारियां दी।
इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अगरबत्ती, धूपबत्ती और हवन सामग्री बनाने की जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि हम सभी महिलाएं अगर खाली समय में अपना समय उद्योग पर दें तो ना तो सिर्फ हमारे समय का उपयोग होगा, बल्कि व्यवसाय में भी कुछ आमदनी होगी।
वहीं उपस्थित गीता सिन्हा ने भी लहठी बनाने की जानकारियां दी। जबकि पूनम सिन्हा ने मोमबत्ती बनाने की जानकारियां दी। जानकारियां प्राप्त कर सभी महिलाओं ने कुटीर उद्योगों में अपना योगदान करने की बातें रखी और बताया कि हम सभी सारे उद्योग करने को तैयार हैं।
महासचिव अर्पिता सिन्हा ने आगामी 2 अक्टूबर को होने वाले शास्त्री जयंती के अवसर पर शास्त्री जयंती मनाने के बारे में बताया। आगे उन्होंने बताया कि 1 अक्टूबर को बोकारो चित्रगुप्त महापरिवार के द्वारा किसानो को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सभी को बोकारो आने के लिए आमंत्रण दिया।
यहां तेनुघाट चित्रगुप्त महापरिवार महिला सहभागिनी समिति के अध्यक्ष शालिनी सिन्हा ने महिलाओं को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।
बैठक में चित्रगुप्त महिला सहभागिनी समिति की महासचिव ममता कटरियार, सहायक संरक्षक गीता सिन्हा, ममता सिन्हा, बबीता कुमारी, मधुलिका शरण, अर्पिता सिन्हा, नंदा सिन्हा, सुजाता प्रसाद, अनीता सिन्हा, श्वेता प्रसाद, जया सिन्हा आदि मौजूद थीं।
![]()












Leave a Reply