Advertisement

होटल प्रभात में चित्रगुप्त महापरिवार की बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) चित्रगुप्त महापरिवार के सभी उप समितियों की एक आवश्यक बैठक 26 दिसंबर को पेटरवार स्थित होटल प्रभात के सभागार में हुई। अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल एवं संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति के महासचिव भैया प्रीतम ने की।

बैठक में मुख्य वक्ता जय शंकर जयपुरियार ने समिति का अभी तक हुए सभी सफल कार्यक्रम (Program) के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अप्रैल माह में प्रस्तावित महासम्मेलन सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में संतोष कुमार सिन्हा को लोहांचल का संयुक्त महासचिव सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

बैठक में समिति के मुख्य संरक्षक अरुण सिन्हा ने कोरोना काल में किये गए कल्याणकारी कार्यो की जानकारी समिति के सदस्यों को विस्तार से दी। मौजूद सलाहकार सुधीर कुमार सिन्हा ने चित्रगुप्त महापरिवार का सम्मेलन पेटरवार में आयोजित करने का प्रस्ताव लाया।

सुभाष कटरियार ने होने वाले महासम्मेलन के कोर कमेटी में महिला समिति के सदस्यो को भी जोड़ने का प्रस्ताव दिया। वहीं महासम्मेलन की सफलता के लिए अगली बैठक तेनुघाट में करने का प्रस्ताव कार्यकारी अध्यक्ष रतन लाल ने दिया।

मौके पर अरविंद कुमार, हिमांशु कुमार सिन्हा, राज श्रीवास्तव, रवि रंजन सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, कुमार अनिमेष, रितेश सिन्हा, सुभाष कटरियार, मोहन कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, बिटू सिन्हा, राजू सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, रतन कुमार सिन्हा, अनूप कुमार सिन्हा, रवि कुमार, अजित कुमार लाल, गोपाल सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *