Advertisement

मुख्य सचिव का बोकारो सीमा पर उपायुक्त द्वारा किया गया स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी एवं पूर्व मुख्य सचिव डी. के. तिवारी का बोकारो जिला बॉर्डर (तेलमच्चों ब्रिज के समीप) पर 20 जुलाई को जिला उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया गया।

ज्ञात हो कि, मुख्य सचिव धनबाद से रांची की लौट रही थी, इसी क्रम में उपायुक्त समेत जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर बोकारो के उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर निदेशक मेनका, अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढांडा, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, एनडीसी प्रभाष दत्ता, प्रोटोकॉल पदाधिकारी पियूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *