Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा किया गया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

झारखंड हुआ शर्मशार हेमन्त सरकार में अधिक बलात्कार की घटनाएं-रविंद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने 8 अक्टूबर को फुसरो बैंक मोड़ में दुमका मे युवती पर पेट्रोल डालकर जलाने की घटना के विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार अविलंब मामले की जांच कराएं और दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बार-बार होने से लोगों का विश्वास सरकार (Government) के ऊपर से उठता जा रहा है। राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, व्याप्त भ्रष्टाचार खनिज संपदाओं का अवैध उत्खनन, अवैध पार्किंग, पशुधन तस्करी, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार सहित अन्य विषयों को लेकर विरोध किया गया है।

महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरजा देवी ने कहा कि दुमका में युवती को जलाकर मार डालने की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यापारी वर्ग, पुलिस पदाधिकारी, अधिवक्ता और न्यायाधीश जैसे लोग यदि सुरक्षित नहीं हैं तो फिर आम जनमानस का भगवान ही मालिक है।

भाजपा नेता दिनेश पांडेय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह एवं महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि नए रोजगार की बात छोड़ भी दें तो यह सरकार अनुबंध कर्मियों को भी बाहर निकालने का काम कर रही है।

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वैभव चौरसिया और फुसरो महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीणा देवी ने कहा कि सरकार अब चेत जाए, अन्यथा अब भाजपा कार्यकर्ता रोड पर उतरकर विरोध करेंगे। दीपक गिरी, राधा देवी और निपु मुस्कान ने राज्य में महिला हिसा के बढ़ रहे मामलों पर चिता जताई। मौके पर वार्ड पार्षद भरत वर्मा सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *