Advertisement

वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री ने की लुगू बाबा की पूजा

मुख्यमंत्री ने की लुगू बाबा की पूजा

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiya block) के हद में ललपनियाँ स्थित विश्व प्रसिद्ध वार्षिक राजकीय महोत्सव लुगू बुरु घंटा बाड़ी धोरोमगाढ में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ( ने लुगू बाबा की पूजा अर्चना की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 30 नवंबर को दोपहर लगभग 12 बजे मुख्यमंत्री सोरेन ने दोरबारी चट्टान और लुगू बाबा की पूजा अर्चना की। इससे पूर्व बोकारो जिला प्रशासन पूरे लुगू पहाड़ ललपनियाँ के तलहटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर चुके थे। वही कार्यक्रम स्थल पर बोकारो उपायुक्त राजेश सिंह, एसपी चंदन झा, डीएसपी सतीश चंद्र झा, एसडीओ बेरमो अनंत कुमार, गोमियां प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, अंचलाधिकारी ओम प्रकाश मंडल सहित करीब आठ थाना के थाना प्रभारी और पुलिस बल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर ललपनियाँ में जमे हुए थे।

मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह, गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो, बबीता देवी , पूजा समिति के अध्यक्ष बबुली सोरेन सहित समिति के सदस्यों को पाहन किशन मुर्मू द्वारा लुगू बाबा की पूजा करवाई गई। इस दौरान यहाँ स्थानीय श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। वही प्रशासन द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मी की वयवस्था की गयी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *