Advertisement

नियुक्ति नियमावली में झारखंडी जनता को बेवकूफ बना रहे मुख्यमंत्री-टिकैत

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में नावाडीह प्रखंड उपरघाट के निवर्तमान जिला परिषद सदस्य सह आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव टिकैत कुमार महतो ने 6 अगस्त को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार की नियुक्ति नियमावली नीति गलत है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडी जनता को लगातार इस मामले में बेवकूफ बना रहे हैं।

आजसू नेता महतो ने कहा कि 1932 का खतियान बोल बोल कर मुख्यमंत्री द्वारा 2021 का खतियान लागू कर झारखंड की जनता के साथ धोखा किया गया है।

इस नियुक्ति नियमावली से झारखंडी युवाओं को किसी प्रकार कोई लाभदायक सिद्ध नही होगा। जीप सदस्य महतो ने कहा कि दूसरे राज्य के बच्चे भी झारखंड में 10वी और 12वी की परीक्षा देते है तो उन्हें भी नोकरी देना होगा फिर जब समान्य नीति ही रखना था तो 1932 का खतियान बोल कर झारखंडियों को बेवकूफ नही बनाना चाहिए था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *