Advertisement

झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने किया पौधारोपण

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डॉ. रवि रंजन 25 सितंबर को कुछ समय के लिए बोकारो जिला के हद में पेटरवार स्थित फारेस्ट गेस्ट हाउस में पड़ाव किया।

जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, उपायुक्त कुलदीप चौधरी, (Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा समेत अन्य वरीय न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश की धर्मपत्नी सुनीता राय भी उपस्थित थी। मौके पर मुख्य न्यायाधीश एवं उनकी धर्मपत्नी ने फारेस्ट गेस्ट हाउस परिसर में पौधारोपण किया।

उनके द्वारा मोहागनी का पौधा लगाया गया। उल्लेखनीय हो कि, मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय अपने देवघर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे। इस मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के कई न्यायिक व प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *