Advertisement

युवा मोर्चा भाजपा पार्टी की रीढ की हड्डी-छत्रुराम महतो

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यसमिति की बैठक प्रखंड कार्यालय में 20 फरवरी को आयोजित किया गया। बैठक मे संगठन से जुड़ी कई एजेंडों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

बैठक में मुख्य रुप से गोमियां के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिनोद महतो आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर युवा मोर्चा की टीम घोषणा के बाद अभी तक जितने भी कार्य किए गए थे, उसकी जानकारी प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो ने दी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक छत्रुराम महतो ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बहुत ही संघर्षशील होते हैं।

उनके लगन और मेहनत का परिणाम है कि संगठन और भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा पार्टी की रीड की हड्डी के समान है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार महतो ने कहा कि आज के युवा पीढ़ी को देश हित एवं राष्ट्र हित के लिए आगे आना चाहिए। ताकि संघर्ष को आगे बढ़ाया जा सके।

क्योंकि उसी दिशा में युवा मोर्चा आगे बढ़ रही है। पूर्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य कर संगठन को और भी मजबूत बनाएं और स्वयं भी आगे बढ़े। अध्यक्षता युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद कुमार महतो ने किया।

बैठक में भाजपा (BJP) प्रखंड अध्यक्ष शत्रुधन मिश्रा, वानेश्वर महतो, परमेश्वर नायक, कैलाश प्रजापति, निवारण कुमार मेहता, राजेश कुमार झा, भवानी मुखर्जी, मदन कुमार महतो, धीरज जयसवाल, पिंकू शर्मा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *