Advertisement

उदियमान सूर्य को अर्घ्य के बाद आस्था का महापर्व छठ सम्पन्न

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट, घरवाटांड, चांपी, सरहचिया, उलगड्डा और आसपास के क्षेत्रों में पूरे धूमधाम और आस्था पूर्वक महा आस्था का पर्व छठ मनाया गया। चार दिनों तक चलने वाला पर्व उदियमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया।

इस अवसर पर छठ व्रतियों के साथ साथ श्रद्धालुओं ने भी 4 दिनों तक चलने वाले आस्था के महापर्व को पूरे भक्ति पूर्वक मनाया। छठ पूजा को संपन्न कराने में जहां छठ पूजा समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वहीं प्रशासन ने भी अपनी भूमिका निभाई।

इस कार्य में बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, गोमियां अंचल पुलिस निरीक्षक आशीष खाखा, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, छठ पूजा समिति के तेज नारायण तिवारी, देवनंदन प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, रतन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *