चेंबूर के खिलाड़ियों ने दिल्ली में गाड़ा महाराष्ट्र का झंडा

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। नेशनल एक्रोबैटिक्स जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन दिल्ली में संपन्न हुआ। 06 से 12 जून 2023 तक चले चैंपियनशिप के मुकाबले में महाराष्ट्र टीम के 13 खिलाड़ियों में से 11 खिलाड़ी चेंबूर के श्री नारायणराव आचार्य विद्यानिकेतन खेल केंद्र से हैं।

इन खिलाडियों ने कुल 13 पदकों पर अपना कब्जा जमा लिया। इनमें रूनाल रनपिसे और विशाखा दोर्गे ने महिला युगल में 2 कांस्य, अचल गुरव, निक्षिता खिलारे और अरना पाटिल ने महिला ट्रिपल में 3 स्वर्ण, यज्ञेश भोस्तेकर, अथर्व जांस्कर, अश्विन गोसावी और नमन महावर ने पुरुषों की टीम में 4 स्वर्ण जीते।

मिली जानकारी के अनुसार लोकमान्य शिक्षण संस्था द्वारा चेंबूर में संचालित शरद आचार्य खेल केंद्र के खिलाडियों को पदक जितने की आदत पड़ गई है। इसके लिए लगभग सभी खिलाडी कड़ी म्हणत करते हैं। जिम्नास्टिक एसोसिएशन (Gymnastics association) महाराष्ट्र द्वारा जीते गए कुल 13 पदकों में से 9 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर महाराष्ट्र राज्य को टीम विजेता बनाया।

इस टीम के कोच, राहुल ससाने, सुनील रणपिसे, योगेश पवार और सोनाली बोराडे को रेफरी के रूप में शामिल किया गया था। लोकमान्य शिक्षण संस्था के सचिव माणिक पाटिल ट्रस्टी सुबोध आचार्य और सभी ट्रस्टियों द्वारा सभी विजेताओं के कोच, किसान कदम, महेंद्र चेंबूरकर और मुंबई के संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

 175 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *