Advertisement

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच बोकारो में गैस को लेकर अफरा-तफरी

सेक्टर चार एजेंसी कार्यालय पर सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) के देशो में चल रहे युद्ध के बीच गैस आपूर्ति को लेकर देशवासियों में चिंता बढ़ती दिख रही है। इसका असर झारखंड के बोकारो में भी देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार बोकारो के सेक्टर चार स्थित गैस एजेंसी के बाहर 12 मार्च को गैस सिलेंडर लेने के लिए रहिवासियों की लंबी कतार लग गई। खाली सिलेंडर लेकर बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी के बाहर इंतजार करते नजर आए।

गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई घंटों से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। वहीं एक बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि वे कई दिनों से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बाहर कुछ तथाकथित 100 से 200 रुपये अतिरिक्त देने पर तुरंत गैस दिलाने की बात कह रहे हैं।

इधर गैस एजेंसी प्रबंधन ने गैस की कमी के आरोपों से इनकार किया है। एजेंसी संचालक का कहना है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को सिलेंडर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एंट्री और वितरण प्रक्रिया में समय लगने के कारण भीड़ दिखाई दे रही है। साथ ही एजेंसी ने ज्यादा कीमत पर गैस देने के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि निर्धारित दर पर ही गैस उपलब्ध कराई जा रही है। फिलहाल रहिवासियों को गैस के लिए इंतजार करना पर रहा है और स्थिति को लेकर उपभोक्ताओं में चिंता बनी हुई है। आने वाले दिनों में गैस आपूर्ति की स्थिति क्या रहती है, इस पर सबकी नजर टिकी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *