डीवीसी सीएसआर से प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर-वरीय महाप्रबंधक
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की महत्वपूर्ण इकाई सीएसआर द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं तथा बालिकाओं के बीच प्रमाण प्रपत्र का वितरण 16 जुलाई को बोकारो थर्मल में किया गया। यहां बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी को अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी सहित डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, उप महाप्रबंधक (प्रशासन) काली चरण शर्मा व् सीएसआर परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार द्वारा सिलाई मशीन, कंप्यूटर एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण प्राप्त सभी महिलाओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वरीय प्रबंधक ने कहा कि डीवीसी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वाहन करते हुए क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है, ताकि वे आत्म निर्भर बन सके। वही प्रखंड प्रमुख ने डीवीसी प्रबन्धन से प्रशिक्षित महिलाओं एवं युवाओं को प्लांट में रोजगार अथवा रोजगार देने की भी बात कही। इस अवसर पर भैरव महतो, सुष्मिता बरनवाल, जीवाधन महतो, रमेश यादव, विकाश यादव सहित सीएसआर के अन्य कर्मचारियों ने कार्यक्रम संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभाई।
![]()














Leave a Reply