समारोह आयोजित बोकारो थर्मल में राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन

फुटबॉल प्रतियोगिता में अधिकारियों को हराकर कर्मचारियों की टीम बना विजेता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की ओर से बोकारो थर्मल में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन 31 अगस्त को स्वामी विवेकानंद मैदान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित कर किया गया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बोकारो थर्मल में इंडोर एवं आउटडोर खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें डीवीसी कर्मचारियों हेतु कैरम, चेस, बैडमिंटन एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसके अलावे अधिकारियो एवं कर्मचारियों के बीच फुटबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों की टीम कैप्टन सुप्रियो चटर्जी के नेतृत्व में एक गोल मार कर जीत हासिल करते हुवे सील्ड पर कब्जा कर लिया।

विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार व् सील्ड का वितरण उप महाप्रबंधक बिजी होलकर ने किया।
आयोजित कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अतुन मंडल, जानकी द्वितीय तथा मोहम्मद कैफी व् संजय राय तृतीय स्थान पर रहे। वही महिला खिलाडियों में प्रथम स्थान छाया कुमारी, द्वितीय स्थान आरती रानी एवं तृतीय स्थान पर निशा कुमारी रही।

स्कूली छात्रों के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय प्रथम स्थान पर एवं संत पॉल मार्डन स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुनील महापात्र, द्वितीय स्थान पर सिद्धार्थ पांडा एवं तृतीय स्थान पर अविनाश सिन्हा रहे। इसके अलावा बैडमिंटन में प्रथम स्थान चंदन कुमार, द्वितीय स्थान महापात्रा एवं तृतीय स्थान गुंजन कुमार ने प्राप्त किया।

बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद मैदान में 31 अगस्त को अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कर्मचारियों की टीम ने एक गोल मार कर जीत हासिल की। जबकि अधिकारियो की टीम उप विजेता हुई। यहां विजेता कर्मचारियों के टीम कैप्टन सुप्रियो चटर्जी को उनके टीम के साथ सील्ड देकर सम्मानित किया गया।

अधिकारियों की तरफ से धुले, सिद्धार्थ पांडा, सरफराज शेख, महबूब उल हक, शादाब अख्तर, एस आर शर्मा, राकेश कुमार इत्यादि रहे वहीं कर्मचारियों की ओर से विनय कुमार, सुब्रत पाल, जहीद रूल्लाह, शाहिद इकराम, राम नारायण, विकास विश्वास, शकील अनवर, रथीन मजुमदार, प्रेमचंद इक्का, हैबे सैमुअल्स, सुनील कुमार, अजीत चक्रवर्ती, राजा दत्त राय इत्यादि रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उप महाप्रबंधक प्रशासन बी जी होलकर ने सम्मानित किया।

उप महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर होने वाले सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए साधुवाद दी एवं खेल को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए जोर दिया।

कार्यक्रम के आयोजन में सहायक प्रबंधक अनुराग सिन्हा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में प्रबंधक मानव संसाधन रोहित कुमार, प्रबंधक सतर्कता तारीक सईद, एस ए अशरफ इत्यादि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शाहिद इकराम एवं विकास विश्वास ने संयुक्त रूप से किया।

 75 total views,  1 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *