अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारत सरकार की टीम ने 22 जुलाई को सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सुपोषित ग्राम पंचायत कसमर और रसूलपुर के आंगनबाड़ी केंद्र की जांच की।
जानकारी के अनुसार इसके अंतर्गत पूर्व में भी यह पंचायत सभी मानकों पर खरा उतरा था, जिसकी वजह से आज पुनः टीम द्वारा जांच किया गया और सभी मानकों पर किए गए कार्य की प्रशंसा केंद्रीय टीम द्वारा किया गया। इसके बाद उपरोक्त दोनों पंचायतों को भारत सरकार द्वारा अंतिम रूप से चयनित होने पर एक लाख रुपया प्रति पंचायत दिया जा सकता है। मौके पर संबंधित प्रखंड के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा उपरोक्त आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व् सहायिका उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply