Advertisement

देश में सौ करोड़ टीकाकरण पूरा होने पर बोकारो में जशन

डीडीसी व् स्वास्थ्य कर्मियों ने गुब्बारों का गुच्छा छोड़ मनाया जशन

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। भारत के लिए कोरोना लड़ाई के लिहाज से 21 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक रहा जब सौ करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने की घोषणा केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा किया गया।

मुश्किल लक्ष्य, लेकिन भारत ने यह लक्ष्य हासिल किया है। इसमें केंद्र एवं राज्य सरकारों की सहभागिता, टीकाकरण कार्य से जुड़े सभी वरीय अधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मीयों आदि की मेहनत शामिल है।

उक्त बातें बोकारो के उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने कहीं। डीडीसी 21 अक्टूबर को बोकारो शहर के सेक्टर 5 स्थित पुस्तकालय मैदान में कोविड टीकाकरण का एक सौ करोड़ आंकड़ा छूने के अवसर पर आयोजित एक सादे कार्यक्रम में बोल रहें थे।

उप विकास आयुक्त प्रसाद ने कहा कि जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में जिले में टीकाकरण कार्य योजनाबद्ध तरीके से संचालित हो रहा है। केवल पुस्तकालय मैदान स्थित टीकाकरण स्थल पर अबतक 3 लाख 5 हजार 655 लोगों को टीकाकरण किया गया है। यह आंकड़ा राज्य में किसी एक टीकाकरण स्थल के लिए अब तक का सर्वाधिक है।

मौके पर उप विकास आयुक्त प्रसाद के अलावा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह, जिला डाटा प्रबंधक कंचन कुमारी, पवन कुमार समेत अन्य चिकित्सा पदाधिकारियों/ स्वास्थ्य कर्मियों ने आसमान में गुब्बारों का गुच्छा छोड़ खुशी का इजहार किया।

उप विकास आयुक्त ने सभी से अपील किया कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। हमें लोगों को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना है। इसके लिए हमें पहले से और ज्यादा सक्रिय और गंभीर होना होगा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मी, वैक्सीनेटर आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *