Advertisement

बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मनाये जन्मदिन-भाई प्रमोद

आगामी 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा-दिनेश
एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के मधुकनारी स्थित अशोक सिंह (Ashok Singh) के आवास में 15 सितंबर को भाजपा फुसरो मंडल अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन वरीय नेता दिनेश सिंह ने किया।

अध्यक्षीय भाषण में भाई प्रमोद सिंह ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आगामी 17 सितंबर को कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मनाए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यक्रम कर ढोरी कांटा के समीप दीनदयाल चौक पहुंचे।

वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य रुप से जन्मदिन मनाया जाएगा। जिसमें 16वीं लोकसभा के सांसद रविंद्र कुमार पांडेय और पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल उपस्थित रहेंगे।
वरीय नेता दिनेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाती रही है। लेकिन इस बार खास है।

उन्होंने कहा कि देश के पीएम मोदी 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। खास इसलिए कि उनके पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के 20 साल पूरे हो जाएंगे।

इसके बाद वे मई 2014 को पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने। भाजपा ने मोदी के जन्मदिन 17 सिंतबर से लेकर उनके पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दिन 7 अक्टूबर तक सेवा व समर्पण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस बीस दिवसीय कार्यक्रम में भाजपाई जनता की सेवा करेंगे।

कार्यक्रम को श्रीकांत सिंह यादव, जितेंद्र सिंह, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, अनिल गुप्ता, मृत्युंजय पांडेय, रमेश स्वर्णकार आदि ने संबोधित किया। मौके पर नवल किशोर सिंह, अशोक सिंह, मनोज गोयल, महेंद्र सिंह, रामू ताती, शंकर सिन्हा, चंदन राम, दीपक गिरी, अंजनी सिंह, जितेंद्र चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *