एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। जनता मजदूर संघ के महामंत्री सह जेबीसीसीआई सदस्य सिद्धार्थ गौतम से सीसीएल जोन के पदाधिकारी मिलकर बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र की समस्यायों को रखा।
यूनियन के ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह ने 17 जुलाई को बताया कि ढोरी क्षेत्र में फर्जी हाजिरी बन रही है और कोलियरियों में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि एक यूनियन के इशारे पर प्रबंधन काम कर रही है। यह सभी मुद्दों को विस्तार पूर्वक महामंत्री के समक्ष रखा गया।

महामंत्री सिंह ने कहा कि सीसीएल में भी संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है। इसके लिए यहां के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मजदूर मसीहा स्वर्गीय सूरज देव सिंह के बताए मार्ग पर संघ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने सबों से एकजुटता बनाकर मजबूती से मजदूरों के हित में काम करने की बात कही। इस दौरान जमसं सीसीएल रीजनल अध्यक्ष कमलेश सिंह, रीजनल सचिव ओमप्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह, ढोरी क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह, बीएंडके क्षेत्र के अध्यक्ष राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply