Advertisement

नाली में फंसा मालवाहक ट्रक, दिन भर रहा सड़क जाम

जर्जर सड़क मार्ग से ग्रामिणों में आक्रोश

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district)  केेेेे हद में फुसरो स्थित शास्त्रीनगर कॉलोनी मार्ग पर 15 सितंबर की सुबह चौदह चक्का वाला मालवाहक ट्रक क्रमांक-JH09AP/0388 चालक और उपचालक की लापरवाही के कारण कच्ची नाली में फंस गया। जिससे दिन भर उक्त सड़क मार्ग जाम रहा।

जानकारी के अनुसार सड़क जाम रहने से थ्री व्हीलर से लेकर छोटी बड़ी वाहनों को आवागमन में परेशानि़यों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि एक बड़ी वाहन को सामने से पास देने के चक्कर में उक्त ट्रक नाली में घुस गया।

बगल में दिवाल रहने से सामानों से भरे वाहन पल्टी खाने से बच गया और नुकसान होने से बच गया। बताया जाता है कि शास्त्री नगर के ही एक थोक खाद्यान व्यापारी के यहां सामग्री गिराने जा रहा था, जबकि दुसरा ट्रक वहीं से निकल रहा था।

चूंकि सड़क इतनी चौड़ी नहीं है कि बड़े वाहनों का एक साथ आवागमन हो सके। यह सड़क मुख्य मार्ग फुसरो से ग्रामीण ईलाका की ओर जाता है, जो दर्जन भर गांवों को जोड़ता है। जिससे इसमें प्रतिदिन सैकड़ों छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन रहता है।

सडक की हालात इतनी जर्जर हो चुकी है कि रहिवासियों को पैदल चलाना भी दुर्लभ हो गया है। थोड़ी सी बारिश में भी चलने फिरने में कठिनाई होती है। यानि सडक का कहीं आता पता है ही नहीं। नाली की भी वही दुर्दशा है।

जगह जगह टूट फूट कर गड्ढे बन गया है। जिसके कारण प्रतिदन कोई न कोई दुर्घटना होता रहता है। ग्रामिणों ने कई बार फुसरो नगर परिषद के पदाधिकारियों का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया है, पर अधिकारी व पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं, जिससे ग्रामिणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *