Advertisement

ताना शाहों के खिलाफ राज्य में सफल रही बंदी- नाना पटोले

मुश्ताक खान/मुंबई। केंद्र और उत्तर प्रदेश कि ताना शाह सरकार  के खिलाफ सोमवार को महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा महाराष्ट्र में बंद का आहवन किया था।

बंद के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने महाराष्ट्र के राज्यपाल निवास राजभवन में मूक धरणा प्रदर्शन किया। बंद पूरी तरह सफल रहा, यह बात महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कही।

खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के लखिमपुर खेरी में किसानों की निर्मम हत्या के खिलाफ और देश के किसानो पर केंद्र सरकार के अत्याचार के खिलाफ महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी (Maharashtra Pradesh Congress Committee) ने सोमवार 11 अक्टूबर को महाराष्ट्र बंद का आहवन किया था। जो पूरी तरह सफल रहा। बंद के दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल निवास राजभवन में मूक धरणा दिया गया।

धरणे में महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले, विधिमंडल नेता और मंत्री बाळासाहेब थोरात, मंत्री अशोक चव्हाण मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष भाई जगताप, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कार्याध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान, अखिल भारतीय काँग्रेस सचिव आशिष दुआ, मंत्री श्रीमती यशोमती ठाकूर, मंत्री असलम शेख, आदि।

मुंबई प्रदेश काँग्रेस कार्याध्यक्ष चरणसिंग सप्रा, विधायक अमित पटेल (MLA Amit Patel), जिशान सिद्दिकी, पूर्व खासदार भालचंद्र मुणगेकर, हुसेन दलवाई, मुंबई प्रदेश काँग्रेस उपाध्यक्ष गणेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत आदि के साथ कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *