Advertisement

सहारा पीड़ितों के लिए मुखिया आवास पर लगा कैंप

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जमा राशि की अवधि पूर्ण होने के बाद भी सहारा इंडिया (Sahara India) द्वारा भुगतान नहीं मिलने से त्रस्त सहारा पीड़ितों के लिए तब एक आस बंधी जब 16 अक्टूबर को मुखिया आवास पर कैंप लगाकर पीड़ितों के आवेदन लिये गये।

जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को बोकारो जिला (Bokaro District) के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित मुखिया दुर्गावती देवी के आवास पर सहारा पीड़ितों के लिए कैंप का आयोजन किया गया। नेतृत्व संयुक्त ऑल इंडिया न्याय संघर्ष मोर्चा के बोकारो जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तथा समाजसेवी दिनेश पांडेय कर रहे थे। मौके पर कांग्रेस नेत्री खुशबु सिंह उर्फ पम्मी सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार उक्त कैंप में लगभग सौ सहारा पीड़ितों ने भुगतान समस्या समाधान को लेकर जमा रशीद, प्रमाण पत्र, पासबुक आदि की कॉपी जमा किये। जिसे सीआरसी (नई दिल्ली) भेजा जायेगा। ताकि पीड़ितों के जमा राशि का भुगतान संभव हो सके।

इस कार्य में पीड़ित जनों का सहयोग मोर्चा के बोकारो जिला उपाध्यक्ष गणेश कुमार वर्णवाल, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार रोशन, गुड्डू तिवारी, शिव प्रसाद पांडेय आदि कर रहे थे।

वही मौके पर भुगतान पीड़ितों में मुख्य रूप से एल के मोदी, सी पी सिंह, कुंती देवी, सुनील कुमार सिंह, मुन्नी देवी, बबली खातून, पी डे, मनिक लाल, सपना चौधरी, उमा देवी, बी के शर्मा, आशीष मुंडा, अनीता देवी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *